Barnala Police का बड़ा खुलासा: खुद को फिरौती कॉल करने वाला गैंग गिरफ्तार
Barnala Police का बड़ा खुलासा: खुद को फिरौती कॉल करने वाला गैंग गिरफ्तार
बरनाला पुलिस ने एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा करते हुए पांच लोगों के गैंग को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी रंगदारी कॉल के जरिए पुलिस सुरक्षा हासिल करने की साजिश रच रहे थे।
पुलिस के अनुसार इस मामले का मुख्य आरोपी ईंट भट्ठा मालिक शिवम मित्तल है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर खुद को ही 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने की फर्जी कॉल करवाई।
SSP मोहम्मद सरफराज आलम के अनुसार आरोपी पुलिस सुरक्षा और समाज में पहचान हासिल करने के लिए यह साजिश रच रहे थे।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से 315 बोर की पिस्टल, जिंदा कारतूस और एक इनोवा गाड़ी भी बरामद की है।
#BarnalaPolice #PunjabCrime #BreakingNews #FakeExtortion #PunjabPolice






